Type Here to Get Search Results !

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026: Online Registration, Subsidy List & Benefits

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना - ऑनलाइन आवेदन
WWW.SARKARIUPDATES.IN
योजना की जानकारी: इस योजना के तहत केंद्र सरकार 1 करोड़ घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएगी। इसमें आपको हर महीने 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली मिलेगी और साथ ही सोलर पैनल लगवाने के लिए भारी सब्सिडी भी दी जाएगी। पूरी जानकारी नीचे दी गई है।
योजना के लाभ और पात्रता (Benefits)
मुफ्त बिजली 300 यूनिट प्रतिमाह
सब्सिडी (Subsidy) ₹30,000 से ₹78,000 तक
जरूरी दस्तावेज आधार कार्ड, बिजली बिल, बैंक पासबुक

📋 आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेजों की चेकलिस्ट

  • आधार कार्ड: आवेदनकर्ता का पहचान पत्र।
  • बिजली बिल: पिछले 6 महीनों में से कोई भी एक बिल (Consumer Number के लिए)।
  • बैंक पासबुक: सब्सिडी का पैसा सीधे बैंक खाते में आने के लिए।
  • मोबाइल नंबर: जो आधार से लिंक हो (OTP के लिए)।
  • घर की छत की फोटो: जहाँ सोलर पैनल लगवाना है।
  • आय प्रमाण पत्र: (यदि आवश्यक हो)।

💡 कुछ महत्वपूर्ण बातें:

1. छत का मालिकाना हक: सोलर पैनल उसी के नाम पर लगेगा जिसके नाम पर बिजली का कनेक्शन है।
2. सोलर वेंडर का चुनाव: सब्सिडी केवल तभी मिलेगी जब आप सरकार द्वारा रजिस्टर्ड वेंडर से ही पैनल लगवाएंगे।
3. मुफ्त बिजली का गणित: 300 यूनिट तक बिजली मुफ्त मिलने के बाद, यदि आप ज्यादा बिजली इस्तेमाल करते हैं, तो ही आपको बिल देना होगा।

PM सूर्य घर योजना: ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया (Step-by-Step)

स्टेप 1: रजिस्ट्रेशन करें (Registration)
सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल pmsuryaghar.gov.in पर जाएं और 'Apply for Rooftop Solar' पर क्लिक करें। अपना राज्य, बिजली वितरण कंपनी (DISCOM) और बिजली उपभोक्ता संख्या (Consumer Number) दर्ज करें।

स्टेप 2: लॉगिन और आवेदन (Login & Application)
रजिस्ट्रेशन के बाद अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करें और 'Rooftop Solar' के लिए आवेदन फॉर्म भरें।

स्टेप 3: डिस्कॉम से अनुमति (Feasibility Approval)
आपके आवेदन के बाद, बिजली विभाग (DISCOM) आपकी छत का निरीक्षण करेगा और अनुमति (Feasibility Approval) देगा।

स्टेप 4: सोलर पैनल इंस्टॉलेशन (Installation)
अनुमति मिलने के बाद, आप सरकार द्वारा रजिस्टर्ड किसी भी वेंडर से सोलर पैनल लगवा सकते हैं।

स्टेप 5: नेट मीटरिंग और सब्सिडी (Net Metering & Subsidy)
इंस्टॉलेशन पूरा होने के बाद, नेट मीटर के लिए आवेदन करें। विभाग द्वारा निरीक्षण के बाद आपको एक 'Commissioning Certificate' मिलेगा। अंत में अपनी बैंक डिटेल्स भरें, 30 दिनों के भीतर सब्सिडी आपके खाते में आ जाएगी।

Important Links
Online Registration Click Here
Check Subsidy Structure Click Here
PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana 2026
Free Online Tools
100% Secure & Free

📄 JPG to PDF Converter

Photos ko ek click me PDF banayein.

Use Tool

🗜 Image Compressor

Photo size kam kare bina quality loss.

Use Tool

🎂 Age Calculator

Exam eligibility ke liye exact age.

Use Tool

📑 Resume Builder

Sarkari job ke liye professional resume.

Use Tool
✔ Government Exam Friendly
✔ No Login Required
✔ Mobile Supported